logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
एजुकेशन

धनौरी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी, सतत विकास में गणित की भूमिका पर जोर

✍ Super Admin 🕒 28 Mar 2026, 08:15 PM
धनौरी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी, सतत विकास में गणित की भूमिका पर जोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर/धनौरी: धनौरी पी.जी. कॉलेज में गणित विभाग द्वारा आयोजित “उत्तराखंड के सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषयक द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन का तृतीय सत्र बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार ने किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश शर्मा (एमसीए विभाग, भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज) और विशिष्ट वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय (एसोसिएट प्रोफेसर, गणित विभाग, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय) को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. सूरज पाल सिंह (सहायक आचार्य, गणित विभाग, राजकीय डिग्री कॉलेज, बाजपुर) को भी सम्मानित किया गया।


मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान दौर में गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि डेटा माइनिंग और विश्लेषण के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने का मजबूत साधन बन चुका है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में गणित की अहम भूमिका है।


वहीं, विशिष्ट वक्ता डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने “रोगग्रस्त धमनियों में रक्त प्रवाह और दवा वितरण के लिए गणितीय मॉडलिंग” विषय पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि आज के समय में शोध कार्यों को बहुविषयी दृष्टिकोण के साथ करना बेहद जरूरी है। उन्होंने गणितीय मॉडलिंग के मूल सिद्धांतों—क्यों, क्या प्राप्त हुआ, क्या दिया गया, धारणा और कैसे—को सरल तरीके से समझाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सीमा पंत और डॉ. कृष्णन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संगोष्ठी के संयोजक डॉ. अंकुर कुमार ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)