logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
प्रशासन

“ऑपरेशन प्रहार” में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 137 आरोपी गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 08 Apr 2026, 02:28 PM
“ऑपरेशन प्रहार” में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, 137 आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 3 अप्रैल 2026 से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के दौरान अब तक सैकड़ों लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के तहत 137 वांछित, इनामी और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 258 गुंडा तत्वों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। सत्यापन अभियान के दौरान 2230 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई, जबकि पुलिस एक्ट के तहत 606 लोगों पर कार्रवाई की गई है।


इसके अलावा होटल, बार और पबों की सघन चेकिंग करते हुए 588 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 होटल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई, जबकि 47 अवैध होटल और पबों को पूरी तरह बंद कराया गया।
हरिद्वार पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

Comments (0)