logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
एजुकेशन

ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में बेटियों का जलवा, 99.3% अंक लाकर अपशा बनी टॉपर

✍ Super Admin 🕒 31 Mar 2026, 07:17 PM
ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में बेटियों का जलवा, 99.3% अंक लाकर अपशा बनी टॉपर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार/अकबरपुर ढाढेकी। अकबरपुर ढाढेकी स्थित ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान अपनी टीम के साथ पहुंचे, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 8 की छात्रा कु. अपशा (पुत्री इस्लाम) ने 99.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया।


कार्यक्रम के दौरान कक्षा अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि विद्यालय टॉपर को विशेष रूप से साइकिल भेंट की गई।


इस मौके पर जावेद अंसारी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए—
प्रधान अलीम ने अनुशासन और निरंतर प्रयास की अहमियत बताई
नौशाद प्रधान ने शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया
हाक्कम प्रधान ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी


मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है और सफलता के लिए निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है।


विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मौ. उस्मान ने बच्चों को सफलता के गुर बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी टॉपर्स को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने यह भी कहा कि अकबरपुर ढाढेकी क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए विद्यालय लगातार नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक माहौल के साथ हुआ, जहां सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments (0)