logo
Breaking News
● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद
संगठन

अकौड़ा खुर्द गबन कांड में कार्रवाई ठप! सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा, SSP से की जल्द गिरफ्तारी की मांग

✍ Super Admin 🕒 13 May 2026, 05:33 PM
अकौड़ा खुर्द गबन कांड में कार्रवाई ठप! सुराज सेवा दल का फूटा गुस्सा, SSP से की जल्द गिरफ्तारी की मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। ग्राम पंचायत अकौड़ा खुर्द में कथित लाखों रुपये के गबन मामले को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है। सुराज सेवा दल ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी और ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।
सुराज सेवा दल का आरोप है कि इस गबन मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा करीब सात महीने पहले मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। संगठन ने इसे आम जनता के साथ अन्याय और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने जैसा बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अगर कोई आम व्यक्ति छोटी सी गलती करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती है, लेकिन जब मामला सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों का होता है, तो कानून की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप सैनी को या तो राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है या फिर उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। संगठन ने प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है, तो इस मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी अधिकारी की आय और संपत्ति की जांच कराने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।
अंत में सुराज सेवा दल ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई और आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Comments (0)