logo
Breaking News
● हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज ● बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो) ● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे ● एचआरडीए पर भ्रष्टाचार और दोहरे मापदंड के आरोप, सुराज सेवादल ने दी जन आंदोलन की चेतावनी(देखे वीडियो) ● दिव्यांगता की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार, बहादराबाद पुलिस ने 1.488 किलो गांजे के साथ दबोचा ● अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ ● गन्ना विकास परिषद काशीपुर का क्षेत्रीय निरीक्षण, किसानों को योजनाओं और वैज्ञानिक खेती के लिए किया प्रेरित ● बोडाहेड़ी में बवाल के बाद हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रोन से छतों की निगरानी, 9 लोग हिरासत में (देखे वीडियो) ● हरिद्वार पुलिस का जाली नोट गिरोह पर बड़ा प्रहार, नकली करेंसी छापने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ ● SSP हरिद्वार के नेतृत्व में लक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो शातिर चोर चोरी के माल सहित गिरफ्तार ● वन कर्मियों पर हमला करने वाले तीन बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, कार से ₹52,500 के जाली नोट बरामद ● टिहरी जाने से पहले हरिद्वार में रोके गए सांसद चंद्रशेखर आजाद, शंकराचार्य चौक पर तीन घंटे तक हाईवे प्रभावित( देखे वीडियो) ● एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद ● कानून व्यवस्था को लेकर सुराज सेवा दल का डीजीपी कार्यालय घेराव, डीजीपी के इस्तीफे की उठाई मांग (देखे वीडियो)
प्रशासन

बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 02 Jul 2026, 03:58 PM
बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडाहेड़ी में हाल ही में हुए विवाद के बाद हरिद्वार पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस ने ड्रोन कैमरों से पूरे गांव की निगरानी की और कई मकानों की छतों पर जमा किए गए ईंट-पत्थरों को हटवाया। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते 22 महिलाओं और 29 पुरुषों सहित कुल 51 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। पुलिस को आशंका थी कि भविष्य में दोबारा तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए पहले से ही एहतियाती कार्रवाई की गई।


ड्रोन से खुली तैयारी की पोल
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ड्रोन कैमरों के साथ गांव पहुंची। निगरानी के दौरान कई मकानों की छतों पर बड़ी मात्रा में ईंट-पत्थर रखे मिले।

पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में इन्हें तुरंत हटवाया और भविष्य में ऐसी सामग्री छतों पर जमा न करने की सख्त चेतावनी दी।


हालिया विवाद के बाद बढ़ाई गई सख्ती
कुछ दिन पहले ग्राम बोडाहेड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट और विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए थे। घटना के दौरान छतों से पथराव होने के कारण गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया।
पुलिस का साफ संदेश
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने या हिंसा की तैयारी करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस अभियान में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक बबलू चौहान, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल चालक पंकज, कांस्टेबल आदेश चौहान तथा कांस्टेबल सुबोध ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Comments (0)