logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
सेवा

जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

✍ Javed Ansari 🕒 24 Aug 2026, 05:57 PM
जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जश्न-ए-खैरुल वरा कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे कार्यक्रम के रूप में उमर एनक्लेव, रामपुर रोड, रुड़की में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में इंसानियत, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।


रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. तनवीर अहमद एवं डॉ. हीरा तबस्सुम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे लोगों में मानव सेवा और एक-दूसरे की मदद करने की भावना को बढ़ावा मिले।


मुख्य अतिथियों ने औन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोग भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।


सिटी ब्लड बैंक ने संभाली तकनीकी जिम्मेदारी
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सिटी ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्लड कलेक्शन से संबंधित आवश्यक तकनीकी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ब्लड बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गईं। आयोजन समिति की ओर से इस सहयोग के लिए राहुल अरोड़ा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।


बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में आसिफ अली उर्फ हैदर, गुड्डू साबरी, सोनू साबरी, नईम खान, अमजद उस्मानी, परवेज आलम, बिलाल खान, आरिफ नियाज़ी, साकिब शहज़ाद, शहज़ाद अहमद सहित अनेक लोगों ने रक्तदान कर इस नेक पहल में अपना योगदान दिया।


अनस गाजी की भूमिका को सराहा
औन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट कुंवर शाहिद ने बताया कि रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हर वर्ष अनस गाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस वर्ष भी उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और बड़ी संख्या में लोगों को रक्तदान के लिए आगे लाने में अहम योगदान दिया।


कुंवर शाहिद ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में इंसानियत, सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। औन फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य जारी रखेगा।


रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
रक्तदान करने पहुंचे सभी लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार वितरित किए गए। इसके साथ ही रक्तदाताओं एवं उपस्थित लोगों के लिए ताजा मौसमी का जूस और भोजन की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने औन फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में इंसानियत, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

Comments (0)