logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
सेवा

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी का सेवा भाव, कांवड़ियों के पैर पखारकर किया सम्मान

✍ Javed Ansari 🕒 04 Aug 2026, 04:51 PM
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी का सेवा भाव, कांवड़ियों के पैर पखारकर किया सम्मान

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल स्थित कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर पहुंचे और शिविर का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवभक्त कांवड़ियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया तथा अपने हाथों से भोजन परोसकर सेवा की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आस्था का विषय है। उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद पप्पू यादव और उनके साथियों द्वारा साधु-संतों के कथित अपमान के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में संत समाज का सर्वोच्च स्थान है और उनके प्रति किसी भी प्रकार का अपमान या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि पप्पू यादव और उनके साथियों को सद्बुद्धि प्राप्त हो।


मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ मेले में अपनी सेवाएं दे रहे सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया। उन्होंने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनके योगदान की सराहना की तथा कहा कि इन कर्मयोगियों की मेहनत और समर्पण से ही करोड़ों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने मेले में स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ संचालित की जाएं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और सेवा भाव का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments (0)