logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
सेवा

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, तालीम-ए-फातिमा एकेडमी ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

✍ Super Admin 🕒 24 May 2026, 06:50 PM
भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल, तालीम-ए-फातिमा एकेडमी ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर। भीषण गर्मी के बीच समाज में इंसानियत, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुड़की रोड स्थित पिरान कलियर में तालीम-ए-फातिमा एकेडमी की ओर से ठंडे शरबत की सबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों और आम लोगों को बिना किसी भेदभाव के शरबत पिलाकर अमन, चैन और एकता का संदेश दिया गया।

एकेडमी के डायरेक्टर क़ारी अल्ताफ हुसैन साबरी ने बताया कि यह सेवा कार्य पैगंबर हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) की पवित्र शिक्षाओं से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में प्यासे को पानी पिलाने, भूखे को खाना खिलाने और इंसानियत की सेवा करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खिदमत-ए-खल्क की शानदार मिसाल पेश की।

राहगीरों ने की सराहना, सेवा कार्य जारी रखने का लिया संकल्प, गर्मी में राहत पाकर लोगों ने कहा— ऐसे कार्यक्रम बढ़ाते हैं आपसी सौहार्द
चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच ठंडा शरबत पाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की तथा इस नेक पहल की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक और सेवा कार्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सेवादारों ने संकल्प लिया कि मानव सेवा यानी ‘खिदमत-ए-खल्क’ उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा और भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के कार्य लगातार जारी रखे जाएंगे।

Comments (0)