logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
सेवा

हरिद्वार कांवड़ मेला: भारी भीड़ में बिछड़ी मासूम को हरिद्वार पुलिस ने मां से मिलाया, मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल(देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 04 Aug 2026, 07:47 PM
हरिद्वार कांवड़ मेला: भारी भीड़ में बिछड़ी मासूम को हरिद्वार पुलिस ने मां से मिलाया, मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल(देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। कांवड़ मेले की भारी भीड़, लंबी पैदल यात्रा और थकान के बीच एक मां की पलभर की चूक उसकी सबसे बड़ी चिंता बन गई। पांच वर्षीय मासूम बेटी पिकअप कांवड़ वाहन में बैठकर आगे निकल गई, जबकि मां पीछे छूट गई। बदहवास मां की आंखों में आंसू थे, लेकिन हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता ने कुछ ही समय में मां-बेटी को दोबारा मिलाकर राहत की सांस दिलाई।


मंगलवार को कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान सेक्टर-61 में तैनात सेक्टर ऑफिसर उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज को बहादराबाद बायपास पर कांवड़ यात्रा कर रही महिला सुनीता पत्नी मुरारी लाल, निवासी खुर्जा मिली। महिला ने बताया कि अत्यधिक थकान के कारण उसने अपनी पांच वर्षीय बेटी नंदिनी को रास्ते से गुजर रहे एक पिकअप कांवड़ वाहन में बैठा दिया था। कुछ ही देर बाद वाहन आगे निकल गया और वह पीछे रह गई। महिला के पास वाहन का नंबर या उसमें सवार कांवड़ियों की कोई जानकारी भी नहीं थी।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद सूचना सभी संबंधित पुलिस इकाइयों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों तक पहुंचाई गई। साथ ही महिला को सरकारी वाहन में बैठाकर बहादराबाद बायपास, कोर कॉलेज, टोल प्लाजा और हाईवे पर चल रहे व खड़े सभी पिकअप कांवड़ वाहनों की सघन तलाश शुरू की गई।
लगातार खोजबीन और समन्वित प्रयासों के दौरान साईं मंदिर के पास खड़े एक पिकअप कांवड़ वाहन में पांच वर्षीय नंदिनी सकुशल मिल गई। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द किया। बेटी को सामने देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

भावुक मां ने हरिद्वार पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।


इसके बाद पुलिस ने मां-बेटी को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। कांवड़ मेले जैसी विशाल और भीड़भाड़ वाली व्यवस्था के बीच हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और सेवा भावना के साथ लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Comments (0)