logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
प्रशासन

धनौरी रोड पर ‘गजराज’ का तांडव, खेतों में घुसे 4 हाथियों से मचा हड़कंप (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 18 Aug 2026, 07:44 PM
धनौरी रोड पर ‘गजराज’ का तांडव, खेतों में घुसे 4 हाथियों से मचा हड़कंप (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। मंगलवार शाम कलियर-धनौरी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक चार जंगली हाथियों का झुंड सड़क किनारे ग्रामीणों के खेतों में पहुंच गया। हाथियों को देखकर राहगीरों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और कलियर पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों हाथी धनौरी रोड के बराबर स्थित खेतों में काफी देर तक घूमते रहे। हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटने लगी।


भीड़ बढ़ने पर जंगल की ओर चले गए हाथी
मौके पर भीड़ बढ़ती देख हाथियों का झुंड खेतों से होते हुए जंगल की ओर चला गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी और हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने का प्रयास शुरू किया।


धनौरी पुल के पास मगरमच्छ की सूचना से भी चिंता
इसी बीच धनौरी पुल के पास मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ने ग्रामीणों और राहगीरों की चिंता और बढ़ा दी है। क्षेत्र में एक साथ हाथियों और मगरमच्छ जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


लोगों से जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की अपील
मेला कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने ग्रामीणों और राहगीरों से जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनके नजदीक नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचना देने को कहा है।


हाथियों की निगरानी को देखते हुए धनौरी मार्ग पर कुछ समय के लिए आवाजाही भी रोकी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।

Comments (0)