logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
प्रशासन

हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ"

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jul 2026, 04:32 PM
हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ"

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार; पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में गुरुवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में पहले माह जून की अपराध गोष्ठी और उसके बाद सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। अपराध गोष्ठी में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ जून माह के अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई, जबकि सैनिक सम्मेलन में पुलिस जवानों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 पुलिसकर्मियों को "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" सम्मान से नवाजा गया।

अपराधों की समीक्षा, कमजोर प्रदर्शन पर सख्त संदेश......
अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने जून माह में जनपद में घटित अपराधों का शीर्षकवार विश्लेषण करते हुए विभिन्न थाना प्रभारियों से अपराध नियंत्रण, खुलासों और रिकवरी रेट को लेकर सवाल किए। जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया, उन्हें कार्यशैली में सुधार और रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी, वाहन चोरी, हुड़दंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की जा रही कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को और तेज गति से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विशेष फोकस....
बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव लिए व कांवड़ मेले के लिए खरीदी गई सामग्री, बैरिकेडिंग, टेंट, उपकरणों की उपलब्धता एवं समय पर स्थापना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा अन्य जनपदों से मिलने वाली पुलिस फोर्स व केंद्रीय सुरक्षा बलों के ठहराव, ड्यूटी प्रबंधन और संसाधनों के समुचित उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसे सभी के सामूहिक प्रयास से सफल बनाया जाएगा।

सैनिक सम्मेलन में सुनी जवानों की समस्याएं....

अपराध गोष्ठी के बाद आयोजित सैनिक सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह ने विभिन्न थाना, कार्यालय व शाखाओं से पहुंचे पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। सम्मेलन में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

33 पुलिसकर्मियों को मिला "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" सम्मान.......
सम्मेलन के दौरान जून माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 33 पुलिसकर्मियों, जिनमें 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं, को प्रशस्ति पत्र देकर "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" सम्मान प्रदान किया गया।

एसएसपी ने विशेष रूप से थाना पथरी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड और नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले का सफल खुलासा करने वाली टीम की सराहना की।

इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि "हीरो हमारे बीच से ही चुने जाते हैं। अपराध रोकने और अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने में टीम के हर सदस्य के पास खुद को साबित करने का अवसर होता है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर समाज को अपराधमुक्त बनाने और आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत करने के लिए सभी पुलिसकर्मी लगातार मेहनत करते रहें।"

जून-2026 के "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" सम्मानित पुलिसकर्मी.....
1:- उ0नि0 नवीन चौहान – कोतवाली नगर हरिद्वार
2:- कांस्टेबल विनीत कुमार – थाना श्यामपुर
3:- अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन – थाना कनखल
4:- कांस्टेबल अंकित कवि – कोतवाली ज्वालापुर
5:- कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान – कोतवाली ज्वालापुर
6:- उपनिरीक्षक विकास रावत – कोतवाली बहादराबाद
7:- उपनिरीक्षक चरण सिंह – कोतवाली रानीपुर
8:- कांस्टेबल विवेक गुसाईं – कोतवाली रानीपुर
9:- महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी – थाना सिड़कुल
10:- अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र राठी – कोतवाली रुड़की
11:- कांस्टेबल मनीष – कोतवाली मंगलौर
12:- उपनिरीक्षक योगेश कुमार – कोतवाली झबरेड़ा
13:- अपर उपनिरीक्षक राजेश – कोतवाली कलियर
14:- हेड कांस्टेबल सोनू कुमार – कोतवाली कलियर
15:- अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल – कोतवाली लक्सर
16:- कांस्टेबल अजय काला – सीआईयू रुड़की
17:- कांस्टेबल दीप गौड़ – सीआईयू हरिद्वार
18:- हेड कांस्टेबल सुनील – पुलिस लाइन हरिद्वार
19:- अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमारी – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन हरिद्वार
20:- हेड कांस्टेबल राकेश कुमार – एएचटीयू
21:- हेड कांस्टेबल विनोद टम्टा – अभियोजन कार्यालय हरिद्वार
22:- महिला कांस्टेबल कंचन – पुलिस दूरसंचार हरिद्वार
23:- महिला फायरमैन आभा नेगी – फायर स्टेशन सिड़कुल
24:- उपनिरीक्षक सोहन सिंह रावत – सीपीयू हरिद्वार
25:- कांस्टेबल बिजेन्द्र रयाल – यातायात हरिद्वार
26:- उपनिरीक्षक विरेन्द्र डबराल – क्यूआरटी
27:- कांस्टेबल मनीष कुमार – पुलिस लाइन हरिद्वार
28:- कांस्टेबल महावीर सिंह बिष्ट – 40वीं वाहिनी पीएसी
29:- उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार – थाना पथरी
30:- उपनिरीक्षक विपिन कुमार – थाना पथरी
31:- महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन – थाना पथरी
32:- कांस्टेबल दीपक चौधरी – थाना पथरी
33:- कांस्टेबल मुकेश चौहान – थाना पथरी

Comments (0)