logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
प्रशासन

गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक

✍ Javed Ansari 🕒 07 Sep 2026, 04:40 PM
गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। गौकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पथरी पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने पूर्व में गौकशी के मामलों में जेल जा चुके 16 व्यक्तियों को तस्दीक और पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस दौरान पुलिस ने सभी को भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोबारा गौकशी में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम समेत अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और ऐसे व्यक्तियों को पूछताछ एवं तस्दीक के लिए थाना पथरी लाया गया। पुलिस ने सभी से गौकशी से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई और धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की।


थाने में तैयार किया गया विशेष रजिस्टर
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गौकशी जैसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में गौकशी के मामलों में संलिप्त रहे सभी व्यक्तियों का थाने में एक विशेष रजिस्टर तैयार कराया गया है। इसमें संबंधित व्यक्तियों के नाम-पते, फोटो और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं, ताकि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

 थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इनमें से किसी भी व्यक्ति की गौकशी में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम सहित अन्य कठोर कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


इन 16 लोगों से की गई पूछताछ
पुलिस के अनुसार तस्दीक और पूछताछ के लिए अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजुल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ निवासी बोडाहेड़ी, रफीक पुत्र मंगता निवासी ऐथल, शाहवीर पुत्र सदीक निवासी अलावलपुर, जिहान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद, इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार निवासी इब्राहिमपुर, आरिफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा निवासी इक्कड़ खुर्द, सलमान पुत्र समशीद निवासी धनपुरा, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद निवासी नसीरपुर कला और सय्यद पुत्र बसीर निवासी इक्कड़ खुर्द को थाना पथरी लाया गया।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बबलूस चौहान, उपनिरीक्षक मोहन कठैत (चौकी प्रभारी फेरूपुर), उपनिरीक्षक महेन्द्र पुण्डीर, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल जितेन्द्र तथा कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गौकशी और इससे जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सत्यापन और निगरानी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Comments (0)