logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
संगठन

रबीउल अव्वल की आमद पर ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, ज्वालापुर में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की बैठक

✍ Javed Ansari 🕒 08 Aug 2026, 12:18 PM
रबीउल अव्वल की आमद पर ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, ज्वालापुर में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी की बैठक

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद के साथ ही ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ज्वालापुर स्थित एक होटल में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


बैठक को संबोधित करते हुए सोसायटी के सदर हाजी शफी खान ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहद मुबारक महीना है। सोसायटी की ओर से प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि चांद की तारीख के अनुसार कार्यक्रमों की अंतिम तिथियां निर्धारित की जाएंगी। कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तय होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
ब्लड डोनेशन कैंप और मरीजों की सेवा पर रहेगा जोर
सोसायटी के सेक्रेट्री राहिल कुरैशी ने बताया कि रबीउल अव्वल के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें ब्लड डोनेशन कैंप, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण सहित अन्य सेवा कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 11 रबीउल अव्वल को पीलीभीत से डॉ. सैय्यद बिलाल मियां हजरत मुहम्मद साहब का “मू-ए-मुबारक” लेकर पहुंचेंगे, जिसकी जियारत ज्वालापुर स्थित दरगाह बाबा रोशन अली के पास कराई जाएगी।
राहिल कुरैशी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां पहले से ही निर्धारित की जा रही हैं।


ज्वालापुर से पिरान कलियर तक निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी
सोसायटी के उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान ने बताया कि 12 रबीउल अव्वल को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ज्वालापुर से पिरान कलियर तक जुलूस-ए-मुहम्मदी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जुलूस को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से आपसी भाईचारे, सौहार्द, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश पहुंचाना भी है।


जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता
कोषाध्यक्ष हाजी गुलजार व अब्दुल रहमान ने कहा कि बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आर्थिक एवं व्यवस्थागत तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सोसायटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मिल-जुलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद, अस्पतालों में मरीजों की सेवा और अन्य जनसेवा के कार्य पूरी गंभीरता के साथ किए जाएंगे।


चांद की तारीख के अनुसार तय होगी कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रबीउल अव्वल के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रम चांद की तारीख के अनुसार तय किए जाएंगे। कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तैयार होने के बाद जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में हाजी शफी खान, हाजी रफी खान, राहिल कुरैशी, हाजी गुलजार, कारी तबरेज, हाजी जमशेद, मसूद खान, हारून खान, फैसल खान उर्फ मोंटू, राव फरमान, शाहवेज खान, आलम सैफी, कल्लू कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, तनजीम कुरैशी, आदिल कुरैशी, मुनव्वर कुरैशी, शाजेर कुरैशी, नईम सैफी, नौशाद अली, समीर, गजनफर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Comments (0)