logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
संगठन

पीएम मोदी को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई सामूहिक गिरफ्तारी।

✍ Super Admin 🕒 14 Apr 2026, 08:01 PM
पीएम मोदी को ज्ञापन देने जा रहे सुराज सेवादल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई सामूहिक गिरफ्तारी।

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: अंबेडकर जयंती के अवसर पर जहां एक ओर सुराज सेवा दल ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोके जाने पर मामला गरमा गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सामूहिक गिरफ्तारी देकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि “डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश को जो संविधान दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज जरूरत इस बात की है कि उनके विचारों को केवल याद न किया जाए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारा जाए।

इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित घंटाघर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने समानता, न्याय, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। ज्ञापन में उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार, बढ़ते पलायन, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

हालांकि, जैसे ही कार्यकर्ताओं का जत्था किशननगर चौक पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

रमेश जोशी ने प्रशासन की कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि “जनता की आवाज को दबाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि जनप्रतिनिधियों तक आमजन की समस्याएं पहुंचाने में भी बाधा डाली जाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सुराज सेवा दल भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।

इस दौरान रमेश जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, कावेरी जोशी, विजेंद्र, राजेश थापा, दीपक राणा, कमल धामी, पूजा नेगी, पूजा बिष्ट, संगीता, हिमांशु धामी, सागर वर्मा, दिव्यांश, यश, कुनाल, शिवम् सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)