logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
राजनीति

कलियर के वार्ड नंबर 01 में विकास की नई रफ्तार, तीन सड़कों का हुआ उद्घाटन

✍ Super Admin 🕒 25 Apr 2026, 03:36 PM
कलियर के वार्ड नंबर 01 में विकास की नई रफ्तार, तीन सड़कों का हुआ उद्घाटन

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

कलियर: नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 01 में आज तीन महत्वपूर्ण आंतरिक सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया गया। क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में कार्यक्रम उत्साह और उम्मीद के माहौल में संपन्न हुआ।

किन-किन कार्यों का हुआ उद्घाटन:
इमाम साहब रोड से नसिरे के मकान तक सड़क व नाली निर्माण
इमाम साहब रोड से सोनू के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण

जमाई खेड़ा में शहजाद के मकान से गौतम के मकान तक सीसी सड़क निर्माण । इन सभी विकास कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान एवं सभासद अमजद अली द्वारा किया गया।

 जनता को मिलेगा सीधा लाभ
इन सड़कों के निर्माण से जहां क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा, वहीं नाली निर्माण के चलते जल निकासी की समस्या से भी लोगों को काफी राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों की रही सक्रिय भागीदारी
उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रब नवाज, जुनैद, खालिद, छोटा जोनी, सिम्मी, नवाब, समीम सलमानी, आसिफ, अनवर, फुरकान, शहजाद, राकिब, रिहान और सोनू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 जनता का विश्वास ही ताकत
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और आगे भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

Comments (0)