logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
राजनीति

पिरान कलियर में महंत शुभम गिरि का जोरदार स्वागत

✍ Javed Ansari 🕒 17 Oct 2026, 11:55 AM
पिरान कलियर में महंत शुभम गिरि का जोरदार स्वागत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

 

पिरान कलियर । उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सह-प्रभारी महंत शुभम गिरि के पिरान कलियर पहुंचने पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद महंत शुभम गिरि ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चादर व फूल पेश किए और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान महंत शुभम गिरि ने कहा कि दरगाह साबिर पाक उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यहां सभी धर्मों के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं और दुआ व प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

2027 में सपा सरकार बनने का दावा

कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूर बनेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह जताया। वहीं, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों के विकास के लिए भी कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने धार्मिक स्थलों के विकास और क्षेत्र की तरक्की को लेकर अपनी बात रखी।

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर शाहरुख मलिक, मुन्तजिर, नईम अब्बासी, साहिल, मास्टर रफीक, हाशिम, फरहान, राजू, शायान, अमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

Comments (0)