logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
राजनीति

पिरान कलियर पहुंचे सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, मौसम अली ने कार्यकर्ताओं के साथ किया जोरदार स्वागत

✍ Javed Ansari 🕒 13 Oct 2026, 11:19 AM
पिरान कलियर पहुंचे सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी, मौसम अली ने कार्यकर्ताओं के साथ किया जोरदार स्वागत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर । समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी के मंगलवार को पिरान कलियर पहुंचने पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मतीन सिद्दीकी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में फूल और चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। साथ ही वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने और अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की मुराद भी मांगी।


इस मौके पर सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने कहा कि दरगाह साबिर पाक के प्रति उनकी हमेशा से गहरी आस्था रही है। उन्होंने कहा कि यहां सच्चे दिल से दुआ करने वाले लोग अपनी मुराद लेकर आते हैं। दरगाह साबिर पाक में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। यह स्थान आपसी भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड सह-प्रभारी महंत शुभम गिरि ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तन-मन-धन से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही।

इस अवसर पर खादिम इश्तखार साबरी ने दुआ कराई। कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, हाजी खालिद, राजेंद्र पाराशर, शाहरुख मलिक, लव दत्ता, साजिद अंसारी, मशकूर कुरैशी, श्रवण शंखधर, डॉ. नसीर अहमद, नदीम अब्बासी, रईस, रिहान मलिक, अरशद अय्यूब, उमेर मतीन, अनस इस्लाम मिकरानी, आशीष यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Comments (0)