logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
राजनीति

₹100 यूजर चार्ज पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: राजेंद्र चौधरी (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 11 Oct 2026, 06:34 PM
₹100 यूजर चार्ज पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: राजेंद्र चौधरी (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। नगर निगम द्वारा जनता से ₹100 यूजर चार्ज वसूले जाने के मुद्दे पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने विरोध का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस जनता पर यूजर चार्ज का बोझ नहीं पड़ने देगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।


रविवार को पहले नवरात्र के अवसर पर महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वाले कर्मचारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।


इस मौके पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता से ₹100 यूजर चार्ज वसूलने के प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी और इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और महापौर को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मुद्दे पर टकराव की स्थिति बनती है, तो कांग्रेस आंदोलन के लिए तैयार है।

चौधरी ने कहा कि जनता को कांग्रेस से उम्मीदें हैं और पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सफाई कर्मचारियों का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉ. हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, बीना आनंद, संजय गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल, अक्षय गौतम, गौरव अग्रवाल और अमित चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में विनेश सौदाई, राजीव तिवाल, करण बिरला, बॉबी चौटाला, अमन, अविनाश, राजीव कुमार, साहिल, रौनक सौदाई, निखिल घाघट और हनी सैनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Comments (0)