logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
राजनीति

विधायक को बदनाम करने की साजिश? प्रतिनिधि ने कराई FIR

✍ Super Admin 🕒 03 May 2026, 12:54 PM
विधायक को बदनाम करने की साजिश? प्रतिनिधि ने कराई FIR

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

लक्सर। खानपुर विधायक Umesh Kumar के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। विधायक पक्ष ने वीडियो को भ्रामक और तथ्यों से परे बताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र की सियासत में भी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, खानपुर विधायक के प्रतिनिधि दीपक कुमार निवासी केहड़ा गांव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल को “गुर्जर चौपाल डिजिटल” नामक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की गई थी। वीडियो में दावा किया गया कि विधायक उमेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2018 का दुष्कर्म संबंधी मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। तहरीर में कहा गया है कि विधायक के खिलाफ देश के किसी भी न्यायालय में ऐसा कोई मामला विचाराधीन नहीं है। आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री प्रसारित कर विधायक की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि ने मामले को सुनियोजित साजिश बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments (0)