logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ

✍ Javed Ansari 🕒 01 Jul 2026, 06:53 PM
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर, 2027 में जीत और लंबी उम्र की मांगी दुआ

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिरान कलियर स्थित दरगाह हज़रत साबिर पाक में चादर और फूल चढ़ाकर उनकी लंबी आयु, परिवार की खुशहाली तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए विशेष दुआ की।


इस अवसर पर मौसम अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है और प्रदेश की जनता का विश्वास अखिलेश यादव के साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।


दरगाह परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस मौके पर शाहरूख मलिक, मुन्तज़िर अली, अज्जू मियां, राजू, ज़ावेद सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)