logo
Breaking News
● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 01 Aug 2026, 05:14 PM
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि पूछताछ में सामने आए उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम दुधियाबन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ठोकर नंबर-02 से लगभग 150 मीटर आगे एक युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोनूपाल पुत्र राजपाल, निवासी वैदिक नगर-3, रायवाला, जनपद देहरादून के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फीन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बरामद स्मैक अपने एक साथी से बेचने के लिए लेकर आया था। आरोपी की निशानदेही पर फरार तस्कर की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान
कांस्टेबल संदीप नेगी
कांस्टेबल पवन सिंह

Comments (0)