logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने से विभाग उत्साहित, किसानों को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के निर्देश

✍ Javed Ansari 🕒 06 Jul 2026, 03:59 PM
गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने से विभाग उत्साहित, किसानों को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के निर्देश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर में एस.सी.डी.आई. (डिप्टी) बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्तरीय कार्मिकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसान हित से जुड़ी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। समीक्षा के बाद एस.सी.डी.आई. (डिप्टी) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद गन्ना क्षेत्रफल में वृद्धि विभाग के लिए उत्साहजनक संकेत है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के, पारदर्शी, त्वरित और सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।


बैठक में ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण अंतिम चरण में है। वहीं ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने गन्ना किसान गोष्ठियों से किसानों पर पड़ रहे सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी। गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह ने अपने परिक्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
समीक्षा बैठक में दीपक शर्मा, अनवर सैफी, सोमपाल सिंह, उस्मान अली, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, शीशपाल सिंह, सुरेश सिंह, दीपक कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments (0)