logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
राजनीति

उत्तराखंड की राजनीति में नई दस्तक, सोनिया शर्मा ने की जन निर्माण पार्टी की लॉन्चिंग (देखे विडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 21 Jun 2026, 07:13 PM
उत्तराखंड की राजनीति में नई दस्तक, सोनिया शर्मा ने की जन निर्माण पार्टी की लॉन्चिंग (देखे विडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। उत्तराखंड की राजनीति में रविवार को एक नया राजनीतिक अध्याय जुड़ गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की के दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जन निर्माण पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर नई राजनीतिक ताकत के प्रति अपना समर्थन जताया । भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संकल्प पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने कहा कि जन निर्माण पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना और प्रदेश की जनता को एक मजबूत एवं ईमानदार राजनीतिक विकल्प देना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के कई प्रभावशाली नेता जल्द ही पार्टी से जुड़ेंगे।


2027 में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी पार्टी
सोनिया शर्मा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जन निर्माण पार्टी प्रदेश में तीसरे मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में सामने आएगी।


हरिद्वार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का अभियान: उमेश कुमार
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल का गठन नहीं बल्कि हरिद्वार और उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता की समस्याओं को उठाने वाला प्रभावी नेतृत्व नहीं है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले से पांच से सात विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे।


जेसीबी काफिले के साथ पहुंचे राव सज्जाद बने आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे चर्चित दृश्य तब देखने को मिला जब पूर्व राज्य मंत्री राव सज्जाद खान अपने समर्थकों के साथ आधा दर्जन जेसीबी मशीनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि जनता की ताकत उमेश कुमार के साथ खड़ी है।


चांदी के मुकुट और उपहारों से हुआ स्वागत
समर्थकों ने सोनिया शर्मा का चांदी का मुकुट, चांदी की माला, पेन और अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को पार्टी के झंडों और बैनरों से सजाया गया था।


झंडों से सजे हाईवे, अपने वाहनों से पहुंचे समर्थक
रुड़की, मंगलौर, लंढौरा, झबरेड़ा और पिरान कलियर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक अपने निजी वाहनों से कार्यक्रम में पहुंचे। प्रमुख चौराहों और हाईवे के दोनों किनारों को पार्टी के झंडों से सजाया गया था।
बड़ी संख्या में नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने थामा पार्टी का दामन


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सभासदों, प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा


जन निर्माण पार्टी की लॉन्चिंग और कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई पार्टी अपने संगठनात्मक विस्तार और बड़े राजनीतिक दावों को किस हद तक जमीन पर उतार पाती है।

Comments (0)