logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
राजनीति

कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सचिव का किया जोरदार स्वागत

✍ Javed Ansari 🕒 11 Aug 2026, 05:27 PM
कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सचिव का किया जोरदार स्वागत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद के कार्यालय पर सोमवार रात नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान एवं प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश हाईकमान के निर्णय की सराहना करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के विस्तार से पार्टी को पूरे उत्तराखंड में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से कांग्रेस के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।


बीएलए-1 सलमान ने कहा कि कांग्रेस लगातार देशभर में मजबूत हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के प्रति युवाओं और उनके अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है।


नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों के अवसर लगातार कम होने से युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा और अभिभावक भाजपा सरकार के खिलाफ अपना जनादेश देने का मन बना चुके हैं।


वहीं, नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और युवाओं के साथ-साथ छोटे कारोबारियों के हितों की भी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की खामियों और ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते प्रभाव के कारण छोटे व्यापारियों के सामने भी चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होना तय है।
इस अवसर पर गुलसनव्वर, धर्मपाल जाटव, गौरव प्रधान, अब्दुल वाहिद, राहुल कुमार, अजीब मलिक, इमरान कुरैशी, अरशद उर्फ अर्शी, रईस अहमद, रईस मामा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)