logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
उत्तराखंड

काशीपुर के महादेवपुर में गन्ना किसानों को दिया गया उन्नत खेती का प्रशिक्षण

✍ Javed Ansari 🕒 13 Oct 2026, 07:28 PM
काशीपुर के महादेवपुर में गन्ना किसानों को दिया गया उन्नत खेती का प्रशिक्षण

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना किसान एवं प्रशिक्षण संस्थान, काशीपुर की ओर से गन्ना विकास परिषद काशीपुर के अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गन्ने की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन और फसल को रोगों एवं कीटों से बचाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को गन्ने की बुवाई की विभिन्न विधियों और उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, गन्ना अनुसंधान केंद्र, काशीपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने गन्ने की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों की पहचान और उनके प्रभावी नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर बनाए रखने के लिए समय पर उचित प्रबंधन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

गन्ना विकास परिषद, काशीपुर के एससीडीआई श्री बी.के. चौधरी ने किसानों को गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पेड़ी प्रबंधन और सहफसली खेती के बारे में प्रशिक्षण देते हुए किसानों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के संबंध में जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक श्री नितेश कुमार, गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, एससीडीआई काशीपुर श्री बी.के. चौधरी, ब्लॉक प्रभारी श्री राकेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार मौर्य एवं श्री सुरेश सिंह, सचिव प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह तथा गन्ना पर्यवेक्षक श्री राजेश कुमार, श्री शीशपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को गन्ने की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

Comments (0)