logo
Breaking News
● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद
क्राइम

हरिद्वार पुलिस का डबल एक्शन: नशा तस्कर गिरफ्तार, हुड़दंग करने वाला भी हिरासत में

✍ Javed Ansari 🕒 19 Jun 2026, 03:44 PM
हरिद्वार पुलिस का डबल एक्शन: नशा तस्कर गिरफ्तार, हुड़दंग करने वाला भी हिरासत में

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में धर्मनगरी को नशामुक्त बनाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।

 “ऑपरेशन प्रहार-2026” के तहत एक ओर जहां नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटिंग पुल के पास कच्चे रास्ते से आरोपी गौरव उर्फ चिंटू पुत्र स्व. बालमुकुंद चौरसिया निवासी काली माता मंदिर के पास, कस्बा बहादराबाद को 50 पब्बे अवैध अंग्रेजी शराब (8PM Gold Whisky) के साथ दबोच लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर बहादराबाद क्षेत्र के धर्मकांटा पर एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और हुड़दंग करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा सहयोग न करने पर उसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी इस्लाम नगर, कोतवाली रामपुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब, नशे के कारोबार और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। हरिद्वार पुलिस का यह सख्त रुख साफ संकेत देता है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)