logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
क्राइम

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 21 Jun 2026, 04:56 PM
कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर, 21 जून। थाना पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और क्रूरता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में चार नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज और महावीर पुत्रगण रामप्रसाद ने कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में चार नाबालिग बच्चों को पकड़कर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने बच्चों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और उन्हें गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिरान कलियर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 130/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 127, 352, 351(2) तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम में प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय, उपनिरीक्षक शहजाद अली तथा हेड कांस्टेबल आनंद सिंह शामिल रहे।

Comments (0)