logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी

✍ Javed Ansari 🕒 27 Aug 2026, 08:31 PM
बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

कलियर। बारिश के बाद कलियर स्थित साबरी जामा मस्जिद में दीवारों से पानी का रिसाव होने के कारण परिसर में पानी भर गया। इससे नमाज और इबादत के लिए पहुंच रहे जायरीनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स और मेले के चलते कलियर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंच रहे हैं, ऐसे में मस्जिद के अंदर पानी जमा होना व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है।


गुरुवार को उर्स के दौरान कुल शरीफ की रस्म अदायगी भी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन इबादत और नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे। लेकिन बारिश का पानी अंदर आने के कारण नमाजियों को साफ-सुथरी जगह तलाशने में परेशानी हुई। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों  को उठानी पड़ी। अकीदतमंदों का कहना है कि उर्स के दौरान मस्जिद में रोजाना बड़ी संख्या में लोग नमाज और इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बारिश के पानी की निकासी और रिसाव रोकने की समुचित व्यवस्था पहले से होनी चाहिए थी। उधर, उर्स के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

जायरीनों का कहना है कि जब बड़ी संख्या में अकीदतमंद कलियर पहुंच रहे हैं, तब धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई और पानी की निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है।
अकीदतमंदों ने संबंधित जिम्मेदारों से मस्जिद के अंदर जमा पानी को तत्काल बाहर निकालने तथा दीवारों से हो रहे रिसाव को रोकने की मांग की है। साथ ही दोबारा बारिश होने की स्थिति में पानी मस्जिद के अंदर न पहुंचे, इसके लिए स्थायी इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है।

Comments (0)