logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
क्राइम

रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 16 Sep 2026, 08:48 PM
रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों की नींद व लापरवाही का फायदा उठाकर सामान चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को जीआरपी हरिद्वार ने गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देश और सीओ जीआरपी अनुज के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है।

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से दो चोरी के लैपटॉप और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इंस्पेक्टर जीआरपी हरिद्वार बिपिन चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपितों तक पहुंच बनाई। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

प्लेटफार्म पर आराम करना पड़ा भारी, लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर

पहला मामला 12 सितंबर का है। बिहार निवासी गोविंद प्रसाद गुप्ता दिल्ली से नंदा देवी एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर एक पर आराम करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आकर बैठ गया और मौका मिलते ही उनका लैपटॉप वाला बैग लेकर फरार हो गया। बैग में ASUS कंपनी का लैपटॉप रखा था। शिकायत मिलने पर जीआरपी हरिद्वार ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुरादाबाद निवासी दीपक उर्फ वंश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। टिकट घर के पीछे खड़ी बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी से खुला राज दूसरी घटना 12 सितंबर की रात की है। मुजफ्फरनगर निवासी विकास कुमार हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की ड्यूटी करने आया था। उसने अपने भाई की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल टिकट घर के पीछे सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी की थी। रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। शिकायत के बाद जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई।पुलिस ने रोहन उर्फ टेढ़ा निवासी ग्राम जसोला, खतौली, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके कमरे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।


ट्रेन में नींद आई और गायब हो गया लैपटॉप वाला बैग
तीसरे मामले में निहारिका पांडे 11 सितंबर की रात देहरादून-काठगोदाम ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान वह आराम करने लगीं। हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें अपना पिट्ठू बैग गायब मिला।
बैग में लैपटॉप, घड़ी समेत अन्य सामान रखा हुआ था। मामले में काठगोदाम जीआरपी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में हरिद्वार जीआरपी भेजा गया।
हरिद्वार जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 15 सितंबर को रायवाला-मोतीचूर क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास कच्चे रास्ते से सुनील कुमार निवासी बिटवाना, थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी, हरियाणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया Lenovo ThinkPad लैपटॉप बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि वह लैपटॉप को बेचने के लिए ले जा रहा था।
तकनीकी जांच और सीसीटीवी की मदद से तीनों मामलों का खुलासा
जीआरपी हरिद्वार ने तीनों मामलों की जांच में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया। अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंचने में सफल रही।


इन पुलिस टीमों ने निभाई अहम भूमिका
पहले मामले में अपर उप निरीक्षक श्यामदास, अपर उप निरीक्षक कैलाश नाथ, कांस्टेबल अंकुर कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।
दूसरे मामले में अपर उप निरीक्षक कैलाश नाथ, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार (एसओजी जीआरपी हरिद्वार) और कांस्टेबल दीपक चौधरी (एसओजी जीआरपी हरिद्वार) ने कार्रवाई की।
तीसरे मामले में अपर उप निरीक्षक अतुल चौहान और कांस्टेबल खलील जावेद की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया और चोरी का लैपटॉप बरामद किया।
यात्रियों से जीआरपी की अपील—सामान को लेकर रहें सतर्क
जीआरपी के अनुसार रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सक्रिय चोर अक्सर यात्रियों के सो जाने, सामान को लावारिस छोड़ने या यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने का फायदा उठाते हैं। मौका मिलते ही आरोपी मोबाइल, लैपटॉप, बैग और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन यात्रा के दौरान अपने सामान को सुरक्षित रखें। सोते समय बैग और कीमती सामान को अपने पास रखें तथा प्लेटफार्म पर आराम करते समय भी सामान पर नजर बनाए रखें।

Comments (0)