logo
Breaking News
● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर ● उत्तराखंड में दो बड़ी घटनाएं: स्कूल में खून से सना रिश्ता, हरिद्वार में आसमानी आफत; दो जिलों से आई दिल दहला देने वाली खबर..!
धर्म

पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jul 2026, 07:54 PM
पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर।  कलियर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पिरान कलियर कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेज़ सुल्तान ने किया।


ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि हिंदू रक्षा दल के कुछ पदाधिकारियों और उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो साझा किया, जिसमें पिरान कलियर स्थित वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और अन्य धार्मिक स्थलों को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। आरोप है कि वीडियो में धार्मिक स्थलों को अवैध बताते हुए उन्हें हटाने और कलियर में कार्रवाई करने जैसी बातें कही गई हैं।


भीम आर्मी नेताओं का कहना है कि पिरान कलियर देश-विदेश के सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इस तरह की कथित बयानबाजी से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे पर भी असर पड़ सकता है। ज्ञापन में संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।


रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेज़ सुल्तान ने कहा कि पिरान कलियर हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की पहचान रहा है। यदि कोई व्यक्ति या संगठन धार्मिक भावनाएं भड़काने या समाज में नफरत फैलाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजीम अहमद ने कहा कि धार्मिक वैमनस्य फैलाने या कानून अपने हाथ में लेने जैसी बातें संविधान और कानून के खिलाफ हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान, सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने के पक्ष में है। इस दौरान रामपुर नगरपंचायत चेयरमैन प्रवेज सुल्तान, ASP प्रदेश प्रवक्ता अजीम अहमद, नगर अध्यक्ष भीम आर्मी गुलजार चौधरी, राशिद अली सभासद, गुलफाम साबरी सभासद, कलियर नगरपंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान, निखिल, सोनू कश्यप, समाजसेवी गोल्डन भाई, मुंताहीद आदि मौजूद रहे।

Comments (0)