logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
धर्म

श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह

✍ Javed Ansari 🕒 08 Sep 2026, 02:46 PM
श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। श्री विश्वकर्मा सभा, भेल की ओर से सोमवार को सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-04, भेल, हरिद्वार में भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि श्री कृष्णकांत विश्वकर्मा, एसडीएम मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चौहान, विधायक रानीपुर तथा श्री दिनेश कुमार, चेयरपर्सन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। सभा की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
50 वर्षों की गौरवपूर्ण सामाजिक यात्रा का उत्सव
सभा के अध्यक्ष श्री धर्मपाल धीमान एवं सचिव श्री अमित जांगिड़ ने अतिथियों और समाज के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


सचिव अमित जांगिड़ ने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित श्री विश्वकर्मा सभा, भेल वर्ष 2026 में अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर सभा की 50 वर्षों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक यात्रा को याद किया गया। साथ ही आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। 

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सामाजिक एकता पर जोर

समारोह में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री विश्वकर्मा सभा के संरक्षकों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजबंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजन में इन पदाधिकारियों का रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक श्री मदनपाल धीमान, श्री अशोक धीमान एवं श्री बाबूराम, उपाध्यक्ष श्री योगेश धीमान, श्री नीरज धीमान एवं श्री विपिन धीमान, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धीमान, सहायक सचिव श्री रामाशीष विश्वकर्मा, उप सचिव श्री आदेश धीमान, श्री सुनील धीमान एवं श्री अनुप धीमान, सह कोषाध्यक्ष श्री हरिकेश विश्वकर्मा, अंकेक्षक श्री ओमप्रकाश धीमान तथा प्रचार सचिव श्री अरविंद शर्मा, श्री रोहित धीमान, श्री संजीव धीमान, श्री बृजेश जांगिड़ एवं श्री कमलेश विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त सलाहकार समिति के श्री ओमकेलाश, श्री गुरुदत्त धीमान एवं श्री रजनीश धीमान, सूचना सलाहकार श्री रूपेश विश्वकर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्यों श्री ओमवीर धीमान एवं श्री अजय धीमान (CFPP) सहित ब्लॉक प्रतिनिधि श्री सुधीर धीमान एवं श्री दीपक बागला का भी आयोजन में सहयोग रहा।

अतिथियों और समाजबंधुओं का जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष श्री नीरज धीमान, कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र धीमान एवं सांस्कृतिक सचिव श्री रामाशीष विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभा की कार्यकारिणी एवं समस्त समाजबंधुओं का समारोह में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments (0)