logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 02 Sep 2026, 08:58 PM
758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था में कथित लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के भुगतान पर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


सभासद द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, उर्स के दौरान मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम रुड़की के माध्यम से ठेकेदार को सौंपी गई थी। इसके बावजूद मेला क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी, नालियों से बहता गंदा पानी तथा सड़कों के आसपास कूड़ा-मलबा दिखाई देने की शिकायत की गई है। पत्र में कहा गया है कि इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


30 लाख से अधिक खर्च का दावा, फिर भी व्यवस्था पर सवाल
पत्र में स्थानीय लोगों के हवाले से कहा गया है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है, लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद धरातल पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं रही। सभासद ने दरगाह साबिर पाक मेला क्षेत्र के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब और दरगाह किलकिली साहब मेला क्षेत्र में भी कई स्थानों पर नियमित सफाई का अभाव होने की बात कही है।


भुगतान रोककर भौतिक सत्यापन की मांग
नाजिम त्यागी ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण का निष्पक्ष भौतिक सत्यापन एवं जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का टेंडर की शर्तों के अनुसार सत्यापन कराया जाए और जांच पूरी होने तक संबंधित सफाई ठेकेदार के भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि यदि जांच में कार्य में लापरवाही, निर्धारित मानकों की अनदेखी अथवा धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई भी की जाए।
उर्स में खर्च की गई धनराशि का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग


सभासद ने उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था के नाम पर खर्च की गई धनराशि और कराए गए कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की है, ताकि सरकारी धन के पारदर्शी एवं उचित उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके।
पत्र के अंत में उन्होंने जनहित और देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की सुविधा को देखते हुए मामले में तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान रोकने, निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

Comments (0)