ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पिरान कलियर थाना पुलिस ने रात्रि में तमंचे से फायरिंग करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का देशी तमंचा भी बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की रात ग्राम बेड़पुर निवासी सुहेब ने तहरीर देकर बताया था कि त्यागी ढाबा, बेड़पुर चौक के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर देशी तमंचे से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 196/2026, धारा 109(1), 351(2), 351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की CCTV फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी-पतारसी और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान घटना में विशु सैनी पुत्र अरुण कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गुम्मावाला, थाना पिरान कलियर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 को खादर वाली रोड, ट्यूबवैल के पास गुम्मावाला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
होटल में विवाद के बाद बनाई थी योजना
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि होटल में खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी की होटल स्वामी से रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर होटल स्वामी को सबक सिखाने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत फायरिंग की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य सह-अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार आरोपी
विशु सैनी पुत्र अरुण कुमार, निवासी ग्राम गुम्मावाला, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
उम्र: 22 वर्ष
बरामदगी
एक 12 बोर का तमंचा
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
उप निरीक्षक अमित नौटियाल
हेड कांस्टेबल 275 संजय रावत
हेड कांस्टेबल 317 बबलू कुमार
कांस्टेबल 518 मौ0 आबिद