logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 07 Sep 2026, 06:28 PM
500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कभी मास्क बदला, कभी कपड़े और कभी हेयर स्टाइल... लेकिन शातिर वाहन चोरों की यह चालाकी आखिरकार झबरेड़ा पुलिस के सामने टिक नहीं सकी। करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 19 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और पूर्व में हुई वारदातों का खुलासा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए वाहन चोरों की गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू किया।


दरअसल, बीती 17 अगस्त को ग्राम बिझोली निवासी आस मोहम्मद ने ग्राम लाठदेवा शेख क्षेत्र से अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और चोरों की तलाश शुरू हुई।


पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर संभावित आने-जाने वाले रास्तों तक करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार मास्क, कपड़े और हेयर स्टाइल बदलते थे। इसके चलते उनकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हालांकि पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फाजिलपुर चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। यहां पुलिस ने चोरी की

मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 18 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह पुलिस के हाथ कुल 19 चोरी की बाइक लगी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद कुछ मोटरसाइकिलों को झबरेड़ा, नगर हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब अन्य बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में संबंधित जनपदों और थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान पुत्र मुज्जमिल, निवासी तेलीवाला, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार और मोनू पुत्र महेंद्र, निवासी बरशेर सिकंदरपुर, थाना सिरौली, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शक्ति विहार, रेलवे स्टेशन के पास, गंगनहर के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में वाहन चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।


वाहन चोरों को दबोचने वाली पुलिस टीम
इस बड़ी सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र भण्डारी, उपनिरीक्षक नीरज रावत, अपर उपनिरीक्षक गिरीश सिंह, हेड कांस्टेबल रामवीर, हेड कांस्टेबल गजपाल, हेड कांस्टेबल मोहन खोलिया और कांस्टेबल मनीष चौहान शामिल रहे।

Comments (1)

Junaid Malik

Sir Mari Bike bhi Cori hui ha kaliyar mala sa Jis ka nambar uk08BB9685 Hero spalandar z Balak Engine No HA11EDPHA80467 Chassis no MBLHAW124PHC3925 Agar ya Bike mila to is nambar par call 9627547242 kar Da