logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

आदर्श कॉलोनी दुर्गा मंदिर समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

✍ Javed Ansari 🕒 16 Aug 2026, 04:33 PM
आदर्श कॉलोनी दुर्गा मंदिर समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। आदर्श कॉलोनी, अशोक मार्ग रामनगर स्थित दुर्गा मंदिर समिति का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता का गुणगान किया।


कार्यक्रम में बीएसएम शिक्षण संस्थान एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ममतेश कुमार शर्मा तथा एडवोकेट रजनीश कुमार शर्मा ने विधि-विधान से ज्योत प्रज्वलित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की की महापौर श्रीमती अग्रवाल तथा भाजपा उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं मंदिर के पुजारी मनोज सेमवाल द्वारा सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 38 के पार्षद मनीष वाल्मीकि रहे।


कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही। इनमें श्री पी.एस. अग्रवाल, सुखपाल शर्मा, श्री इंद्र लाल, वी.पी.एस. तोमर, राजीव भारद्वाज, नीरज शांडिल्य, सुशील तोमर, प्रवीण मेहंदी दत्ता, पंकज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने माता की चौकी में शामिल होकर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

Comments (0)