logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

पिरान कलियर में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी ने पेश की अकीदत की चादर

✍ Javed Ansari 🕒 20 Aug 2026, 11:01 PM
पिरान कलियर में अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी ने पेश की अकीदत की चादर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी रजि. की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरुवार को पिरान कलियर स्थित दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में अकीदत की चादर और गुलपोशी की गई। इस दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के साथ अंजुमन के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में कामयाबी के लिए विशेष दुआएं की गईं।


रबीउल अव्वल की 6 तारीख को हर वर्ष की तरह इस बार भी अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के पदाधिकारी और मेम्बरान पिरान कलियर पहुंचे।

साहिबजादा शाह यावर एजाज कुद्दुसी कुद्दुसी साबरी ने चादर पेश कराई और मुल्क व कौम में अमन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने दरबार-ए-साबिर पाक में हाजिरी देकर अपनी अकीदत का इजहार किया।

ईद मिलादुन्नबी का पैगाम मोहब्बत और इंसानियत का अंजुमन के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का मुबारक महीना हमें मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

हारून खान ने पेश किया चांदी का ताला
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हारून खान ने दरगाह साबिर पाक में चांदी का ताला पेश कर अपनी अकीदत का इजहार किया। उन्होंने कहा कि दरबार-ए-साबिर पाक में हाजिरी देना और अकीदत पेश करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।

सामाजिक और खिदमती कार्य जारी रखने का संकल्प
चादरपोशी के बाद अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के सेक्रेटरी राहिल कुरैशी ने कहा कि अंजुमन की ओर से प्रत्येक वर्ष रबीउल अव्वल की 6 तारीख को दरगाह साबिर पाक में चादर पेश की जाती है। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। अंजुमन आगे भी सामाजिक, धार्मिक और खिदमती कार्यों को पूरी शिद्दत के साथ जारी रखेगी।
इस मौके पर हारून खान, फैसल खान, हाजी जमशेद खान, मुनव्वर अली कुरैशी, आलम सैफी, रिहान साबरी समेत अंजुमन के पदाधिकारी, मेम्बरान और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Comments (0)