logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव

✍ Javed Ansari 🕒 07 Sep 2026, 04:48 PM
जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर, ऊधम सिंह नगर। लगातार हो रही बारिश के बीच गन्ना विकास परिषद काशीपुर के अधिकारियों ने परिक्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जल प्लावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एससीडीआई काशीपुर बी.के. चौधरी ने खेतों में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए किसानों को शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था करने के सुझाव दिए।


एससीडीआई बी.के. चौधरी ने बताया कि लगातार वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है। यदि खेतों में लंबे समय तक जलभराव बना रहता है तो इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। उन्होंने किसानों से जलभराव वाले खेतों से जल्द से जल्द पानी निकालने तथा आवश्यक प्रबंधन करने की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी हो चुकी है।


नवीनतम गन्ना प्रजातियों की पौधशालाओं का भी निरीक्षण
जलभराव वाले क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने परिक्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान नवीनतम प्रजातियों की स्थापित पौधशालाओं का निरीक्षण किया गया और उनकी स्थिति की जानकारी ली गई।


अधिकारियों ने योजनाओं से लाभान्वित किसानों से सीधे बातचीत कर योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। किसानों द्वारा विभागीय योजनाओं पर संतुष्टि व्यक्त किए जाने पर अधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की।


किसानों को विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उन्हें गन्ना विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से शरदकालीन गन्ने की बुवाई बढ़ाने तथा गन्ना आपूर्ति में बढ़ोतरी के लिए आवश्यक सुझाव भी लिए।
साथ ही किसानों को शीघ्र मृदा परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मिट्टी की जांच के आधार पर फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और उर्वरकों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।


जैविक खाद और कीटनाशकों पर अनुदान की दी जानकारी
सर्किल प्रभारी राजेश कुमार ने किसानों को अनुदान पर उपलब्ध जैविक खाद, उर्वरक एवं कीटनाशकों के संबंध में जानकारी देकर उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रभारी/गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार राजपूत, मो. शाकिर, भुवन चंद्र भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने किसानों से कहा कि विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं।

Comments (0)