logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
धर्म

पिरान कलियर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, औन फाउंडेशन ने साबिर पाक की दरगाह पर पेश की अकीदत की चादर

✍ Javed Ansari 🕒 17 Aug 2026, 02:43 PM
पिरान कलियर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, औन फाउंडेशन ने साबिर पाक की दरगाह पर पेश की अकीदत की चादर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। माह-ए-रबीउल अव्वल का चांद नजर आने के साथ ही जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिरान कलियर में भी मिलाद की रौनक दिखाई देने लगी है। इसी सिलसिले में सोमवार को (AWN Foundation) की ओर से संस्था के सदर कुंवर शाहिद की सरपरस्ती में दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रह. में अकीदत की चादर और फूल पेश कर खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।


चादरपोशी के लिए खादिम मुनव्वर अली साबरी की खानकाह से जुलूस निकाला गया, जो मेन रोड से होते हुए दरगाह के मेन गेट तक पहुंचा। यहां साहिबजादा शाह यावर एजाज कुद्दुसी साबरी ने चादर पेश कराकर दुआ-ए-खैर कराई। इस दौरान मुल्क में अमनो-सलामती, खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गईं।

दरगाह पहुंचने पर AWN Foundation के पदाधिकारियों, मेम्बरान और अकीदतमंदों ने पूरे अदब व एहतराम के साथ चादर और फूल पेश किए। इसके बाद फातिहाख्वानी और दुआ का सिलसिला हुआ। चादरपोशी के बाद मुनव्वर अली साबरी की खानकाह पर लंगर का भी आयोजन किया गया।


ईद मिलादुन्नबी पर होंगे कई खिदमाती और समाजी कार्यक्रम
AWN Foundation की ओर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ समाजी और खिदमाती गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। संस्था की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, लंगर, जुलूस का खैरमकदम और हुजूर पाक ﷺ के मूए-मुबारक की जियारत सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


मिलाद का पैगाम मोहब्बत, इंसानियत और अमन है : शाह यावर मियां
साहिबजादा शाह यावर एजाज कुद्दुसी साबरी ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल रहमतों और बरकतों का महीना है। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हमें हुजूर पाक ﷺ की सीरत-ए-पाक और उनके अमन, मोहब्बत व इंसानियत के पैगाम को अपनी जिंदगी में उतारने का अहद करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि साबिर पाक की बारगाह में चादर पेश कर मुल्क में अमनो-सलामती, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई है।


धार्मिक आयोजनों के साथ इंसानियत की खिदमत भी जरूरी : कुंवर शाहिद
AWN Foundation के सदर कुंवर शाहिद ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी खुशी, रहमत और मोहब्बत का पैगाम लेकर आती है। संस्था का प्रयास है कि इस मुबारक मौके पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ इंसानियत की खिदमत से जुड़े कार्य भी किए जाएं।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे, लंगर का आयोजन होगा और ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का खैरमकदम किया जाएगा। इसके अलावा अकीदतमंदों के लिए हुजूर पाक ﷺ के मूए-मुबारक की जियारत का खास कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मिलाद की खुशियों को समाज के हर तबके तक पहुंचाना और मोहब्बत, भाईचारे व इंसानियत का पैगाम आम करना है।


साबिर पाक की बारगाह से मिलता है अमन और मोहब्बत का पैगाम : मुनव्वर अली साबरी
खादिम मुनव्वर अली साबरी ने कहा कि माह-ए-रबीउल अव्वल की आमद हर आशिक-ए-रसूल के लिए खुशी और बरकत का पैगाम है। उन्होंने साबिर पाक की बारगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचने वाले सभी अकीदतमंदों का खैरमकदम किया। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी को मोहब्बत, भाईचारे और अमनो-सलामती के पैगाम के साथ मनाया जाना चाहिए। साबिर पाक की दरगाह से हमेशा इंसानियत, मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया गया है और औन फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे खिदमाती व समाजी कार्य इसी जज्बे की कड़ी हैं।
चादरपोशी के बाद मुनव्वर अली साबरी की खानकाह पर लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनव्वर अली साबरी, परवेज़ आलम पत्रकार, आसिफ़ अली उर्फ़ हैदर, आलम मंसूरी, गुड्डू साबरी, मुमताज़ नकवी, सैफ़ अली, अतीक़ अहमद, आरिफ़ अली, अली रज़ा, शाहज़ैन साबरी समेत औन फाउंडेशन के पदाधिकारी, मेम्बरान और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Comments (0)