साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। साबिर पाक के 758वें उर्स के अवसर पर भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से जायरीनों की सुविधा के लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और सपना किन्नर ने संयुक्त रूप से किया।

मेडिकल कैंप का उद्देश्य उर्स एवं मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले जायरीनों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचते हैं, ऐसे में निःशुल्क मेडिकल कैंप उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

कैंप में जरूरतमंद जायरीनों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि उर्स के दौरान भी कैंप के माध्यम से लोगों की सेवा जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर आदिल फरीदी, जावेद अंसारी, गोल्डन भाई, कबीर भाई, डॉ. मौ. शोयब, अब्दुल रज्जाक, मुन्तज़िर, नादिम भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और उर्स के अवसर पर जायरीनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला कदम है।

जायरीनों के लिए राहत बनेगा मेडिकल कैंप
उर्स एवं मेले में आने वाले जायरीनों की भीड़ को देखते हुए निःशुल्क मेडिकल कैंप को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को आवश्यकता पड़ने पर कैंप में प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिल सकेगी।