logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
हेल्थ

पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jul 2026, 06:58 PM
पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में गुरुवार को द हंस फाउंडेशन, बहादराबाद के सहयोग एवं सभासद नाजिम त्यागी के प्रयास से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अकरम त्यागी की बैठक में किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।


शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 98 लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 8 मरीजों में मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर नेत्र समस्याएं पाए जाने पर उन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं अन्य मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए।


सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके अनुरोध पर द हंस फाउंडेशन की टीम पिरान कलियर पहुंची। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके।


शिविर में डॉ. मोहित चौहान, कोऑर्डिनेटर प्रमोद नौटियाल सहित द हंस फाउंडेशन की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)