logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
हेल्थ

धनौरी में मानव सेवा की मिसाल: शिवभक्त कांवड़ियों के लिए लगा द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप

✍ Javed Ansari 🕒 04 Aug 2026, 03:31 PM
धनौरी में मानव सेवा की मिसाल: शिवभक्त कांवड़ियों के लिए लगा द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

धनौरी। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से विकास मेडिकोज एवं शिवम हेल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में गांव धनौरी में द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सेवा भावना से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां, प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।


मेडिकल कैंप में डॉ. बी.एस. राजपूत (B.A.M.S.) ने शिवभक्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्याप्त पानी पीने, संतुलित आहार लेने और अधिक थकान महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।


इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अमित कश्यप (हेल्पलाइन मैनेजर), मोनू सैनी (विकास मेडिकोज), शिवम सैनी (शिवम हेल्थ केयर), डॉ. राजू सैनी, अनुज सैनी (जनता मेडिकल), तेजवीर सैनी (अन्नपूर्णा टेंट हाउस), अंकुश गिरी (मेडिकल स्टोर), आशा सैनी (विकास मेडिकोज) तथा सपना चौहान (पत्रकार एवं एमआर हेल्प लैब) का विशेष योगदान रहा।


वहीं समिति के सदस्य सूरज सैनी, वंश सैनी, कार्तिक लहरी, पुनीत सिंह, शुभम प्रजापति, आर्यन प्रजापति, उज्जवल शर्मा, आयुष सैनी, हिमांशु राणा, मयंक पुरी एवं मयंक प्रजापति सहित सभी स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।


आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित और जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


श्रद्धालुओं ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हें बड़ी राहत प्रदान करती हैं। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन को सामाजिक सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Comments (0)