logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर व्यापारियों में चिंता, मुख्यमंत्री से मिले शिवालिक नगर के व्यापारी

✍ Javed Ansari 🕒 08 Oct 2026, 02:03 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर व्यापारियों में चिंता, मुख्यमंत्री से मिले शिवालिक नगर के व्यापारी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। शिवालिक नगर के व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवासीय क्षेत्रों में संचालित दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर संभावित सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी। शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विभास सिन्हा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल रानीपुर विधायक आदेश चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिला।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की मौजूदा स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिवालिक नगर सहित अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से कारोबार कर रहे व्यापारियों के सामने अपने प्रतिष्ठानों को लेकर असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने सरकार से इस समस्या का व्यावहारिक एवं शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में उचित समाधान निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याओं को संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखना सकारात्मक पहल है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना राहत की बात है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के व्यापारी एकजुट हैं और अपने अधिकारों तथा रोजी-रोटी की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में जल्द ही ऐसा समाधान निकालेगी, जिससे वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों को राहत मिल सके और उनके सामने उत्पन्न अनिश्चितता समाप्त हो।

Comments (0)