logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
धर्म

श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 27 Jul 2026, 09:26 PM
श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने दावा किया है कि उनके खिलाफ हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल किए गए एक वीडियो में उनके विरुद्ध आपत्तिजनक आरोप लगाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एक स्थानीय संत की संभावित भूमिका होने की आशंका जताई है।


रविवार को श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि संबंधित वीडियो बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया, लेकिन उससे पहले उसमें उन्हें खुलेआम धमकी दी गई थी। उनका कहना था कि प्रयागराज में कुछ संतों द्वारा उनके खिलाफ प्रेसवार्ता किए जाने के तुरंत बाद यह वीडियो सामने आया, जिससे दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की आशंका और मजबूत होती है।


उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकार की धमकी से डरने वाले नहीं हैं और सनातन धर्म तथा अखाड़ा परंपराओं की सेवा पहले की तरह जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में उनके खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है तो दोषियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, "हम सुधीर गिरी या मोहनदास नहीं हैं कि हमारी हत्या कर कोई बच जाएगा। ऐसा दुस्साहस करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून के शिकंजे से नहीं बच सकेगा।"


श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी ने कहा कि उनकी अखाड़ा परिषद अलग है और दूसरे पक्ष की परिषद अलग है। दोनों अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की बयानबाजी और गतिविधियां किसी भी दृष्टि से उचित नहीं हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पीठाधीश्वर संदीप खत्री, स्वामी सच्चिदानंद, महंत गणेश दास, महंत भगवान दास सहित अनेक संत-महंत मौजूद रहे।

Comments (0)