logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

बाजपुर में गन्ना आयुक्त का औचक निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता पर दिया जोर

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jun 2026, 07:18 PM
बाजपुर में गन्ना आयुक्त का औचक निरीक्षण, योजनाओं की पारदर्शिता पर दिया जोर

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

उत्तराखंड के गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बाजपुर स्थित गन्ना विकास परिषद के अंतर्गत ग्राम मुड़िया कलां में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।


गन्ना आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने गन्ना सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान मर्तोलिया ने विभागीय पौधशाला का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने किसानों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।


इस मौके पर सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, गन्ना प्रबंधक सनवाल, गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक जितेंद्र शर्मा समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)