logo
Breaking News
● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक
क्राइम

मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 02 Aug 2026, 12:53 PM
मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित मुजफ्फर पुत्र याकूब, निवासी ग्राम पीरपुरा, थाना मंगलौर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद आरोपियों और उनके साथियों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके भाई और अन्य लोगों पर हमला किया।


तहरीर के अनुसार, मुख्य आरोपी अकील उर्फ भुट्टू पुत्र कासिम के विरुद्ध पहले से धारा 307 आईपीसी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष लगातार मुकदमों के गवाहों और पीड़ितों को धमकाकर समझौते के लिए दबाव बना रहा है।


पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को रोशनाबाद स्थित विकास भवन में हुई मारपीट के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 276/26 दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था।


शिकायत के अनुसार,  सुबह करीब 9:15 बजे जब उनका भाई इंतजार दुकान जाने के लिए घर से निकला, तभी कई नामजद लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमले के दौरान धारदार हथियार से वार किए जाने पर पीड़ित के भाई की गर्दन पर गंभीर चोट आई तथा कान का एक हिस्सा कट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार जिला सरकारी अस्पताल हरिद्वार में कराया गया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

Comments (0)