logo
Breaking News
● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण का खुलासा ● रामलीला में भक्ति के बीच हुड़दंग पड़ा भारी, पथरी पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया ● निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में उमड़े मरीज, 80 लोगों की हुई जाँच
उत्तराखंड

मौत से पहले वीडियो कॉल, भाई तक पहुंचा स्क्रीनशॉट; कलियर में यूट्यूबर की मौत से उठे सवाल

✍ Javed Ansari 🕒 15 Oct 2026, 12:57 PM
मौत से पहले वीडियो कॉल, भाई तक पहुंचा स्क्रीनशॉट; कलियर में यूट्यूबर की मौत से उठे सवाल

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे के अंदर 32 वर्षीय यूट्यूबर आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। मौत से पहले हुई कथित वीडियो कॉल और उसमें जान देने की बात कहे जाने के घटनाक्रम ने मामले को और गंभीर बना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


युवती से नाराजगी के बाद कलियर पहुंचा था आतिफ
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। युवती से किसी बात को लेकर नाराजगी होने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहर गया।
सुबह पांच बजे वीडियो कॉल, फिर सामने आया चौंकाने वाला घटनाक्रम

युवती से नाराजगी के बाद कलियर पहुंचा था आतिफ जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। युवती से किसी बात को लेकर नाराजगी होने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहर गया।

सुबह पांच बजे वीडियो कॉल, फिर सामने आया चौंकाने वाला घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान आतिफ ने कथित तौर पर जान देने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे मोबाइल से आतिफ के भाई को वीडियो कॉल के जरिए घटनाक्रम दिखाया। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया। स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
लोकेशन ट्रेस कर गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस

परिजन आनन-फानन में कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मौत की असली वजह जानने में जुटी पुलिस
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वीडियो कॉल से जुड़े घटनाक्रम समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Comments (0)