logo
Breaking News
● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद
क्राइम

"रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.! हरिद्वार पुलिस में हड़कंप —SSP ने किया चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर..

✍ Super Admin 🕒 20 Jan 2026, 04:09 PM
"रिश्वत लेते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.! हरिद्वार पुलिस में हड़कंप —SSP ने किया चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए दारोगा का वीडियो वायरल होने से हरिद्वार पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की लण्ढौरा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।

वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में खुलेआम पैसों का लेनदेन करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत टैंकरों से तेल निकालने के अवैध धंधे से जुड़े लोगों से ली जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की साख और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रकरण सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो की प्रारंभिक जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद लण्ढौरा चौकी में तैनात उपनिरीक्षक महिपाल सैनी को अनुशासनहीनता और विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस लाइन रोशनाबाद भेज दिया गया।

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक महिपाल सैनी पूर्व में भी विवादों और विभागीय कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। इसके बावजूद बार-बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पुलिस विभाग की आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)