logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

"यूजीसी नीतियों के खिलाफ देहरादून में गरजा सुराज सेवा दल, सड़कों पर फूटा जनआक्रोश..

✍ Super Admin 🕒 28 Jan 2026, 04:01 PM
"यूजीसी नीतियों के खिलाफ देहरादून में गरजा सुराज सेवा दल, सड़कों पर फूटा जनआक्रोश..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: यूजीसी की नीतियों के विरोध में सुराज सेवा दल ने बुधवार को राजधानी देहरादून में जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि यूजीसी के माध्यम से ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने के बजाय समाज में भ्रम और असंतोष पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय को वोट बैंक की राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है।

रमेश जोशी ने कहा कि यदि किसी वर्ग के अधिकारों को लेकर सरकार को चिंता थी तो पहले से मौजूद व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाना चाहिए था, लेकिन नई नीतियों के जरिए समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने समय रहते इन फैसलों पर पुनर्विचार नहीं किया तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं।

संगठन के नेताओं ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क जैसे मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटकाकर सरकार सामाजिक विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उनका आरोप है कि यूजीसी की मौजूदा नीति समाज को जातिगत आधार पर बांटने की दिशा में ले जा रही है, जो देश के भविष्य के लिए चिंताजनक है।

सुराज सेवा दल ने साफ किया कि यूजीसी के खिलाफ उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगा जाएगा और जो प्रतिनिधि समर्थन नहीं करेगा, उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

प्रदर्शन में रमेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, विपिन, कमल धामी, हिमांशु धामी, दिव्यांश बिष्ट, विजेंद्र, दीपक राणा, अमित राणा, लालमणि भारद्वाज, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट, पूजा नेगी, संगीता नेगी, सुचेत अग्रवाल, यश शर्मा, राकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)