logo
Breaking News
● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल
क्राइम

कनखल में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, परिजनों ने रंगे हाथ दबोचा आरोपी

✍ Super Admin 🕒 16 May 2026, 04:19 PM
कनखल में नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, परिजनों ने रंगे हाथ दबोचा आरोपी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर तुरंत बनी पुलिस टीम, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को छोटी शाखन हाल निवासी कनखल निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनके किराये के मकान में रहने वाला एक अन्य किरायेदार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा, थाना मोफासिल, जिला भोजपुर आरा, बिहार हाल निवासी देवनगर कॉलोनी कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है।

“बिना सत्यापन किरायेदार न रखें” — हरिद्वार पुलिस की अपील
घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराये पर कमरा न दें। पुलिस का कहना है कि किरायेदार सत्यापन न होने से कई बार आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आसानी से रहकर वारदातों को अंजाम दे देते हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, हेड कांस्टेबल कपिल देव चौहान, कांस्टेबल धीरज कंडारी और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

Comments (0)