logo
Breaking News
● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश
क्राइम

रुद्रपुर में पुलिस का बड़ा प्रहार: 558 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 19 Apr 2026, 05:56 PM
रुद्रपुर में पुलिस का बड़ा प्रहार: 558 किलो गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुद्रपुर/उधमसिंहनगर: “नशा मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करते हुए उधमसिंहनगर पुलिस ने एक ऐसी ऐतिहासिक कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। पुलिस ने सुतली के गट्ठरों में बेहद शातिर तरीके से छुपाकर लाई जा रही 558.78 किलोग्राम अवैध गांजे की विशाल खेप को बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2.80 करोड़ आंकी गई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी माना जा रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में किया गया। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

फिल्मी अंदाज़ में पकड़ी गई खेप
कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बागवाला फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। जैसे ही UP81 FT 5851 नंबर का कैंटर रोका गया, पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली।
तलाशी में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच छुपाए गए 18 प्लास्टिक कट्टों और 3 बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

 3 तस्कर दबोचे, बड़ा नेटवर्क उजागर
मौके से पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया:
संजय गुप्ता (रुद्रपुर)
डीटू यादव (मैनपुरी)
मोहित यादव (मैनपुरी)
पुलिस के मुताबिक, यह खेप सोनपुर से लाई गई थी और रुद्रपुर समेत आसपास के इलाकों में सप्लाई की जानी थी।
मुख्य आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, और उसकी करीब ₹3 करोड़ की अवैध संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई भी जारी है।

 क्या-क्या हुआ बरामद?
558.78 किलो अवैध गांजा
एक कैंटर वाहन
5 मोबाइल फोन
₹29,880 नकद
 SSP का सख्त संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जिले में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस शानदार सफलता पर पुलिस टीम को ₹7,500 का इनाम भी घोषित किया गया है।

Comments (0)